Aligarh
अलीगढ़ में ‘हेल्थ फॉर ऑल कन्वेंशन’ का भव्य आयोजन: शहर की जानी-मानी हस्तियों की रही मौजूदगी।
अलीगढ़। इंडियन डॉक्टर्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट (IDPD) के तत्वावधान में मंगलवार को अलीगढ़ प्रदर्शनी स्थित मुक्ताकाश मंच पर ‘हेल्थ फॉर ऑल कन्वेंशन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व महापौर अलीगढ़ एवं आईआईसीसी दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद फुरकान ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय की जरूरत बताते हुए आयोजकों की सराहना की।
कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर अतहर अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज ही बेहतर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद तैय्यब (सीएमएस, एमएलजी जिला महिला अस्पताल, अलीगढ़) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे।
विशेष अतिथि के रूप में एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी श्री उमर पीरजादा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर एस. एम. सफदर अशरफ (डीन, एकेटीसी, एएमयू) ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टरों की सामाजिक जिम्मेदारी बेहद अहम है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में डॉ. शमशाद आलम, डॉ. मोहम्मद सुहैल अख्तर, डॉ. अरशी रियाज़, डॉ अर्शी रियाज ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रैहान अख्तर (थियोलॉजी विभाग, एएमयू) ने किया। जबकि छात्र समन्वयक के रूप में डॉ. फवाज़ नसीर एवं नवेद आलम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आयोजक संस्था के प्रेसिडेंट/कन्वीनर डॉ. मुदस्सिर अली,जनरल सेक्रेटरी डॉ. मोहम्मद अनस, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी मोहम्मद कामरान ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में तस्किया इस्लामिक स्कूल और आयशा तरीन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभा किया
02/05/2026 06:09 AM


















