Aligarh
शाहजमाल से कासगंज जा रही बारातियों से भरी बस ट्रैक्टर में घुसी, आधा दर्जन लोग घायल, बोनेर मोड़ की घटना:
*ब्रेकिंग अलीगढ़ --*
बारात की बस NH-34 पर खड़े ट्रेक्टर में घुसी, आधा दर्जन के करीब बाराती घायल,
बारातियों से भरी बस आगे से बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त,
बस एक्सीडेंट के बाद मौके पर मची चीख-पुकार,
अलीगढ़ के शाहजमाल से कासगंज जा रही थी बारातियों से भरी बस,
सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा,
महुआखेड़ा थाना इलाके के बोनेर चौराहा NH-34 की घटना।
दरअसल पूरा मामला महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां बौनेर तिराहे पर हुआ हादसा, घायलों में महिलाएं भी शामिल - शाहजमाल से कासगंज जा रही थी बरात, घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा क्षेत्र के बौनेर तिराहे पर सोमवार रात को बरात लेकर जा रही एक वोल्वो बस खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार वोल्वो बस देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके से बरात लेकर कासगंज के लिए रवाना हुई थी।
उधर, बौनेर तिराहे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर पंक्चर होने के चलते चालक उसे ठीक करा रहा था। तभी पीछे से ट्रॉली में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का शीशा टूट गया। अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों में चीत्कार मच गई। महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने घायलों को पास के ही अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी पर गांधीपार्क थाना पुलिस पहुंच गई। बाद में महुआखेड़ा पुलिस आई। इसके बाद वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस काफी देरी से पहुंची। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा सत्यवीर सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
05/13/2025 05:50 AM