AMU
एएमयू में योग उत्सव-2023 आरंभ, मदरसे के 60 छात्रों ने भाग लिया:
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फिजिकल एजूकेशन विभाग ने '100 दिन-100 शहर' कार्यक्रम की श्रृखला में गत दिवसयोग उत्सव-2023 का आयोजन किया। जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न मदरसों से भी लगभग 60 छात्र व छात्रायें एवं विशेष रूप से नौ विकलांग व्यक्ति भी इस उत्सव में शामिल हुए। यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं को आमंत्रित किया गया।
योग उत्सव में प्रोफेसर बृज भूषण सिंह के नेतृत्व में 15 मिनट का ध्यान रखा गया। जिसमें प्रतिभागियों ने शांति और अध्यात्मिकता को महसूस किया।
यह कार्यक्रम 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर आयोजित होने वाले समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागेदारी और उत्साह के साथ भाग लेने के प्रण पर समाप्त हुआ।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एस तारिक मुर्तजा ने कहा कि विश्वविद्यालय योग, समावेशिता और सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
05/27/2023 05:54 AM