Bhopal
माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात की:
✍🏻रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला मुरैना,मध्यप्रदेश
अजमेर माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में 4 लाख 25 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले सामाजिक युवा जाग्रति अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्वेद एडवेन्चर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड ऑन फूट सेवा संस्थान के दल ने गुरूवार को मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना से मुलाकात की। दल पर्यावरण, सड़क सुरक्षा व सामाजिक सुधार के संदेश लेकर निकला है।
कलेक्टर ने दल के साहस और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की प्रशंसा की। उन्होंने दल के सदस्यों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए विभिन्न राज्यों एवं देशों में जारी कार्यक्रमों की जानकारी ली। पर्वतारोही दल के लीडर अवध बिहारी लाल उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से हरिद्वार होते हुए अजमेर पहुंचे हैं। 30 जुलाई 1980 में लखीमपुर में आई बाढ़ में उनका पूर परिवार खत्म हो गया था। तभी से पर्यावरण संरक्षण को जीवन को लक्ष्य बना लिया। लखनऊ के जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि भारत सहित अन्य 11 देशों की पैदल यात्रा कर 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगा गए हैं। दल में महेन्द्र प्रताप, गोविंद नंद और विजय शंकर सहित 20 सदस्य हैं। सदस्यों ने देहदान संकल्प लिया है। वे पर्यावरण सरंक्षण बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश भी प्रदेश के अंतिम छोत तक देते जा रहे है।
12/15/2022 01:35 PM