Bhopal
नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पदभार ग्रहण किया:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन सीहोर, मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण सिंह को सीहोर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 9 नवम्बर 2022 को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया गया है। प्रवीण सिंह की सीहोर पदस्थापना के पूर्व बुरहानपुर तथा सिवनी जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर एसडीएम अमन मिश्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
11/09/2022 03:08 PM