Bhopal
क्रिकेट में भारत की जीत से दीपावली का उत्साह हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: भारत की पाकिस्तान पर टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में जीत पर दी बधाई
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि दीपावली शुभ रही है। बाजारों में चहल-पहल है, बिक्री भी खूब हो रही है और आज भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में मात दे दी है। भारत की विजय से दीपावली का उत्साह दोगुना हो गया है। उन्होंने भारत की क्रिकेट टीम को इस विजय पर बधाई दी है।मुख्यमंत्री चौहान ने संदेश में कहा कि समृद्धि और सुखहाली सभी की जिंदगी में आए। लक्ष्मी माँ की कृपा सब पर बरसे। वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो यही कामना है।
10/23/2022 04:52 PM