Bhopal
मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जल दर्पण-सामाजिक अंकेक्षण ऐप का शुभारंभ किया:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जल जीवन मिशन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ कर जल जीवन मिशन के सोशल ऑडिट के लिए तैयार किये गए "जल दर्पण" मोबाइल एप्प का मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनावरण किया। जल जीवन मिशन तथा अन्य विभागों के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव जी एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे। यह कार्यशाला अपने परिवार की कार्यशाला है। हम सब मिलकर ही परिणाम प्राप्त करते हैं, इसलिए मैं इसे अपना परिवार मानता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा पानी का महत्व हम सभी जानते हैं। हमारे समय में कुंआ, बावड़ी, धर्मशाला बनवाना ही धार्मिक और पवित्र काम माना जाता था। देर से शुरू होने के बाद भी कई जिलों में जल जीवन मिशन में बहुत अच्छा काम किया है। लगभग 53 लाख घरों तक पहुंच चुके हैं। जल जीवन मिशन में अद्वितीय काम किया है बुरहानपुर जिले ने। मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर जिले के कलेक्टर एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा घर-घर जल पहुंचाने में चुनौतियां भले ही बड़ी हैं, लेकिन इसीलिए तो यह मिशन है। पानी लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ा है। अगर लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा तो बीमारियां आधे से भी कम हो जाएंगी। घर-घर नल से जल पहुंचाने का यह कार्य दो ढाई साल में पूरा हो जायेगा।
जल जीवन मिशन में सामूहिक रूप से टीम काम करें, जिसमें गांव के समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को भी साथ लें। वहां भी जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने का काम करने पर जोर दिया।
10/13/2022 12:41 PM