Bhopal
आगामी त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजकों की बैठक सम्पन्न:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
आगामी त्यौहार ईद मिलादुन नबी, बाल्मीकि जयंती, शरद पूर्णिमा त्यौहारों के जूलुस, दीप प्रज्वलन, शोभा यात्रा के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आयोजकों एवं सम्बंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की आज अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर, डी सी पी भोपाल सेंट्रल ज़ोन रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
एक ही दिन मे तीनों कार्यक्रम होने से आपस में समन्वय और व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए। मिटिंग मे नगर सुरक्षा समिति के लोग भी मौजूद रहे। बैठक उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शीतलदास की बगिया और जुलूस शोभा यात्रा मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण किया और नगर निगम के अधिकारियो के साथ अभी कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर व्यवस्था सुनिश्चित की गई एवं सम्बंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
10/08/2022 04:18 PM