Aligarh
व्यापार मंडल को सक्रिय व प्रभावशाली बनाने के लिए संघर्षरत रहूंगा--प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कुमार घुट्टी:
अलीगढ़। आज उद्योग व्यापार मंडल की एक प्रैस वार्ता अलीगढ़ के रेलवे रोड़ पर स्थित महक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सौनी की संस्तुति के बाद उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जिसमे अलीगढ़ से नितिन कुमार घुट्टी (112 साल की बुढ़िया की घुट्टी) को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समस्त व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।नितिन कुमार घुट्टी ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं उनका साधुवाद करता हूँ और उद्योग व्यापार मंडल को पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय व प्रभावशाली बनाने के लिए संघर्षरत रहूंगा। प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शीघ्र ही लखनऊ मे होगी। प्रैस वार्ता मे महानगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश, चेयरमैन सरदार ढाल सिहं, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, सुमित गोटेवाल, युवा अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, इमरान भाई आदि मौजूद रहे।
10/07/2022 03:58 AM