Aligarh
मडराक में बारातघर बनाए जाने की मांग:
मडराक टाउन एरिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार पाठक ने एक विज्ञप्ति में कहा है की नगर पंचायत मडराक में एक बारात घर बनना चाहिए। वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब मजदूर लोगो के पास अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम और लड़कियों की शादी करने के लिए महंगे गेस्ट हाउस नही हो पाते है जिसके चलते कई की शादी टूट जाती है एवम ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। ओर साथ ही ग्रामीण लोगो के पास धन का अभाव होने के कारण वह महंगे गेस्ट हाउस करने में असमर्थ होते है। साथ ही दीपक पाठक ने कहा की मडराक में एक सार्वजनिक स्थल पर अगर बारातघर होगा तो गांव के लोगो को कही दूर नहीं जाना पड़ेगा साथ ही उन लोगो को कोई दिक्कत का सामना भी नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा इस समस्या को लेकर हम जल्द ही मडराक प्रतिमंडल के साथ उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमे बारातघर की समस्या को रखा जायेगा।
10/06/2022 05:31 PM