Aligarh
अलीगढ की हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था ने की रायबरेली के परिवार की मदद 7 वर्षीय अहम के पार्थिव शरीर को पहुँचाया उसके घर परिवार आर्थिक रूप से था कमज़ोर।: अलीगढ़
कल दिनांक 5/10/2022 देर रात लगभग 12 बजे अलीगढ की संस्था हैंड्स फ़ॉर हैल्प को हैल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक बच्चा जिसकी उम्र 7 वर्ष है, जिसका नाम अहम पुत्र अमर पाल निवासी रायबरेली हैं।
मीडिया प्रभारी विशाल मर्चेन्ट के अनुसार अहम के दिल का उपचार काफी दिनों से मेडिकल कॉलेज अलीगढ में चल रहा था। और संस्था भी उसकी हर संभव सहायता कर रही थी। लेकिन कल दुर्भाग्यवश उसका निधन हो गया।
ये परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। बेटे के देहांत के बाद बच्चे का पार्थिव शरीर ले जाने की व्यवस्था परिवार नहीं कर पा रहा था। घर भी लगभग 520 किलोमीटर दूर है। तो संस्था अपनी टीम के साथ रात को पहुँची और बच्चे के पार्थिव शरीर और परिवार को एम्बुलेंस द्वारा घर भेज दिया गया।
इसमें मेडीकल के जूनियर डॉक्टर खलिकुर रहमान ज़ी का विशेष सहयोग रहा। इन्होंने एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहयोग भी किया।
संस्था मानवता के हर कार्य के प्रति सजग व सक्रिय है। ईश्वर सबकी रक्षा करे।
धन्यवाद।
उपस्थित सदस्य:-सुनील कुमार(अध्यक्ष),रामु रावत,दीपक खन्ना,भुवनेश शर्मा व आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद रहा।
रिपोर्ट विनोद कुमार
10/06/2022 02:09 PM