Aligarh
नवमी के दिन रूबी आसिफ खान ने विधि विधान से घर मे जिमाये कन्या लांगुरा:
अलीगढ़ में गणेश चतुर्थी पर गणेश मूर्ति अपने घर में स्थापित करने वाली रुबि आसिफ खान ने नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा भी अपने घर पर स्थापित की थी। रूबी ने पूरे नवरात्र व्रत रखा। आज नवमी है। रूबी आसिफ खान ने आज अपने घर में पूरे विधि विधान से कन्या लांगुरा को जिमाया। रूबी और उसके पति आसिफ खान ने कन्याओं के परात में रखकर पैर धोए और रूमाल से पोंछ कर उनके चुनरी बांधी। उस के बाद उन को भोजन कराया। उसके बाद उनको गिफ्ट देकर विदा किया। रूबी आसिफ खान अपने घर में रखे दुर्गा प्रतिमा को कल नरोरा में विसर्जन कराने जाएंगी। रूबी आसिफ खान देवी देवताओं की मूर्तियों की पूजा करने पर कट्टरपंथियों के निशाने पर है। पिछले दिनों उनके घर के बाहर भी पोस्टर लगे थे जिनमें उन को जिंदा जलाने की धमकी दी गई थी। उसके बाद से उनके घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात है। भारतीय जनता पार्टी की नेता है और जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है।
रूबी आसिफ खान ने बताया कि मां भगवती की हमने मूर्ति की स्थापना की थी और नवदुर्गा में हमने आज नौ कन्या खिलाई है। जिसमें 6 कन्या थी और तीन लांगुर थे और पूजा की थी और उनको जो भी बच्चों को सामान खान पीने का वह दिया था। दो कांस्टेबल रात में और एक कॉन्स्टेबल दिन में सुरक्षा के लिए मिला हुआ है। मे चाहती हूं प्रशासन से सुरक्षा रहे हमारी। इन्ही सब चीजों के चलते फतवे जारी हो चुके हैं। मुस्लिम समाज के लोग दुश्मन बन चुके हैं। कभी भी कुछ कर सकते हैं पोस्टर लगवा दिए हैं। पहले गणेश जी की मूर्ति स्थापना की थी उसमें दिए थे। आगे कुछ भी कुछ भी हो सकता है। मूर्ति का विसर्जन करने कल नरोरा जाऊंगी।
रूबी के पति आसिफ खान ने बताया नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में मां भगवती की स्थापना अपने घर पर ही की थी।आज नवमी है आज कन्या पूजन का आयोजन किया गया है जिसमें कन्याओं को भोजन भी कराया गया है। 6 कन्या पूजी गई है तीन लांगुर थे। दक्षिणा भी दी गई है उनको भोजन भी कराया गया है। और इसी आयोजन में हमें और हमारी पत्नी को पूरे परिवार को बहुत धमकियां मिली। फतवे मिले हमारे घर पर पोस्टर लगा दिए गए मोहल्ले में पोस्टर लगा दिए गए कि रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है। परिवार सहित जिंदा जला दो इस्लाम से खारिज कर दो। नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लिखा था। लेकिन हम पीछे नहीं हटे। अब हम इसी खौफ से जीना पड़ रहा है इसमें प्रशासन ने एक कॉन्स्टेबल सुबह और दो रात में दे रखे हैं।
10/04/2022 06:01 PM


















