Aligarh
धनीपुर में सरकारी नाली पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - ठा.राकेश कुमार सिंह: अलीगढ़
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने कहां है कि धनीपुर में पुरानी नाली पर दबंगों का कब्जा है जो के नक्शा में दर्ज है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने कहा है।
कि पूरे गांव का पानी पहले उसी नाली में होकर जाता था। लेकन दबंगों ने उस पर कब्जा कर लिया है उन्होंने कहा है कि बहुत प्राचीन रास्ता हैं जिस पर पूर्व प्रधान समेत कई माफियाओं का कब्जा है ।इससे गांव की पानी की निकासी का मामला काफी गहरा गया है ।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को लेटर जारी किए थे। लेकिन अभी तक इस नाली से कब्जा नहीं हटाया गया है। गांव की जनता पानी निकासी को लेकर काफी चिंतित है बरसात के दिनों में रास्तों पर पानी भर जाता है चौबीसों घंटे की चढ़ रहती है बुजुर्गों के जमाने की नाली है जो नक्शा में दर्ज है जो ग्राम पंचायत में दर्ज है इस नाली से दबंगों का कब्जा हटाया जाए और नाली को सुचारू रूप से गांव से लेकर बंबा तक बनवाया जाए ।
नाली निकलते ही पानी का संकट दूर हो जाएगा। नगर निगम की लापरवाही के कारण दबंगों का कब्जा बरकरार है उत्तर प्रदेश में माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट विनोद कुमार
10/03/2022 12:51 AM