Aligarh
गांधी जयंती पर नशे से दूर रहने की खिलाई शपथ प्रतियोगिता विजेता हुए सम्मानित:
अलीगढ़।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने दिलाई। इसके अतिरिक्त वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतिभागी विजयी छात्र छात्राओं को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने सम्मानित किया। जबकि मत्स्य विभाग की ओर से आजादी की लड़ाई पर आयोजित जरा याद करो कुर्बानी प्रदर्शनी का उप निदेशक राजेंद्र सिंह तथा निरीक्षक इंद्रपाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रघुवीर सहाय इंटर कालेज कॉलेज के अध्यक्ष अशोक सक्सेना तथा प्रबंधक सुभाष सक्सेना ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में लगसमा इंटर कॉलेज के लव कुश प्रथम, डीएवी इंटर कॉलेज के अक्षय शर्मा द्वितीय, कुमारी अनम तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में टीकाराम की अंजली यादव प्रथम, महेश्वर इंटर कॉलेज की कुमारी सेजल द्वित्तीय, चंपा अग्रवाल की कुमारी नेहा तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की इच्छा प्रथम, नाजरीन द्वितीय तथा गीता तृतीय रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में चिरंजी लाल की कु. श्रुति सक्सेना प्रथम, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज के विपिन द्वितीय तथा संस्कृत कन्या इंटर कॉलेज की जीत भारती तृतीय रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष में एसएमबी इंटर कॉलेज के प्रियांश चौहान प्रथम, महेश्वर इंटर कॉलेज की कुमारी वंशिका द्वितीय तथा कुमारी चंचल चौधरी तृतीय रही। इन सभी विजेता छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष गौतम प्रथा क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने पुरस्कृत किया। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा,बसंत बंसल, राजेंद्र आर्य ,रविंद्र शर्मा, एसके श्रीवास्तव, वीरेश चौधरी, विष्णु कुमार तथा आजादी के अमृत महोत्सव के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा का माल्यार्पण व शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। अंत में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
10/02/2022 05:46 PM


















