Bhopal
मुख्यमंत्री चौहान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण:
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी स्वच्छता को बहुत अधिक महत्व देते थे। यह गर्व का विषय है कि स्वच्छता में मध्यप्रदेश देश में प्रथम आया है। इंदौर को जहाँ स्वच्छता में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, वहीं भोपाल को भी स्वच्छतम राजधानी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्वच्छता का यह अभियान जारी रहेगा। बापू प्रकृति से प्रेम करते थे, इस क्रम में प्रदेश में वृक्षारोपण की गतिविधियाँ निरंतर जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गांधी जी के चिंतन और जीवन से प्रेरणा लेकर जन-कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। माँ-बेटी-बहन का सम्मान हमारे चिंतन और व्यवहार में समाहित है। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यह बात कही। पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमित पचौरी, राहुल कोठारी और भगवान दास सबनानी उपस्थित थे।
10/02/2022 02:42 PM