Aligarh
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि:
आज स्वतंत्रता सेनानी वार्ड जिला मलखान सिंह अस्पताल के आयोग्य कक्ष में परमपूजनीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लायंस क्लब के पधाधिकारियो ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जन के साथ आज बड़ी धूमधाम के साथ दोनो देश भक्तों की पुण्यतिथि मानने के बाद वार्ड के मरीजों को फल , चाय, नाश्ता आदि वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कामेश गौतम जी ने किया था। जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह जी ने कहा था की बापू जी ने हमारे देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी अंग्रेज उनके नाम से धर धर कपते थे। दीपक पाठक ने कहा की महात्मा गांधी जी द्वारा चलाए गए प्रमुख तीन आंदोलन रहे थे। शिष्य थे सुभाष चन्द्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया। ओर आजाद हिंद फौज के लिए आशीर्वाद मांगा था। प्रमोद सेनानी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक सीधे व्यक्ति थे लेकिन एक बार 1965 के युद्ध में उन्होंने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। इस मौके पर उपस्थित लोग मनमोहन सिंह, दीपक पाठक, प्रमोद सेनानी, देवेंद्र प्रताप गौतम, हिमांशु गुप्ता, हरिसिंह कश्यप, सुरेश चंद्र शर्मा, रविन्द्र कुमार, सुभाष शर्मा , कमल कांत शर्मा, भैरव दयाल शर्मा, इंद्र कुमार भारद्वाज, विष्णु कुमार आदि
10/02/2022 01:56 PM