Aligarh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे अलीगढ़ कहा अलीगढ़ और मेरठ के लिए विशेष रणनीति बना रहे, जरूर जीतेंगे:
अलीगढ़ । अलीगढ़ में रघुनाथ पैलेस पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंडलीय बैठक में समीक्षा बैठक में कहा कि नगर निकाय का चुनाव, एमएलसी के चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बातचीत की है. उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो कार्यक्रम डिजाइन किए हैं. उसमें सेवा के कार्यक्रम है . उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे और इसके लिए कार्यकर्ताओं को और जोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के समय में घोटाले हुए अराजकता गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी. भर्ती में बेईमानी थी . भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है . प्रदेश की बेहतरी के लिए मोदी जी के नेतृत्व में योगी जी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनाई है। उन्होंने चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अलीगढ़ भी जीतेंगे और मेरठ भी जीतेंगे।
आपको बता दें कि अलीगढ़ से बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे मोहम्मद फुरकान के सामने भारतीय जनता पार्टी के राजीव अग्रवाल चुनाव लड़े और वह चुनाव 12000 वोटों से हार गए, मोहम्मद फुरकान विजय हुए और अलीगढ़ की सीट 20 साल बाद बहुजन समाज पार्टी द्वारा बड़ी जीत हुई और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 20000 वोट पर ही सिमट गए, इसी के साथ मेरठ से बहुजन समाज पार्टी की मेयर प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी जीत दर्ज की थी आगामी चुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई नई रणनीति अपनाई जा रही है कहीं वार्ड भी बढ़ाई जा रहे हैं इसकी कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग वोटों की राजनीति बता रहे हैं आगामी महापौर चुनाव में देखना होगा कि बहुजन समाज पार्टी की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी पर कितना भारी पड़ेगी।
10/02/2022 12:12 PM