Aligarh
समाजवादी पार्टी छोड़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में हुए शामिल कई लोग।:
अलीगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिला एवं महानगर अलीगढ़ की बैठक जिला कार्यालय क्यामपुर मोड़ क्वारसी अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रामअवतार यादव की अध्यक्षता संचालन महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने किया मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह एवं विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री सुभाष लोधी थे, इस अवसर पर दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल हुए, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रक्षापाल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव के निर्देशानुसार पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा एवं निकाय चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा उन्होने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूरी तरीके से विफल हो चुकी है स्मार्ट सिटी के नाम पर 400 करोड़ रुपए की पोल कुछ दिन की वर्षा ने ही खोल दी है।
प्रदेश महामंत्री सुभाष लोधी ने कहा कि संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा नगर निगम का चुनाव महानगर अलीगढ़ द्वारा पार्षद एवं मेयर प्रत्याशियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी नगर निगम के वार्ड एवं मेयर पद पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया चुनाव लड़ेगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद लोधी ने कहा पार्टी ने सभी को सम्मान दिया है इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान है।
इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया इस अवसर पर विकास यादव को युवजनसभा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जिला कार्यकारिणी में प्रमोद कुमार पुंडीर प्रमुख जिला महासचिव उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव श्रीपाल सिंह यादव नौरंगीलाल लोधी रघुवेश प्रधान जिला महासचिव मीडिया प्रभारी आमिर चौधरी जिला सचिव हरिओम यादव धीरेंद्र यादव आदि लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया है।
इस अवसर पर महानगर प्रमुख महासचिव सुनील सविता विजय सिंह शैलेंद्र यादव अनु यादव अजय पाल बबलू मास्टर राजेश अरविंद बघेल प्रदीप यादव अजय पाल सिंह प्रदीप यादव रोबिन यादव राजवीर सिंह शैलेंद्र यादव अनुराग प्रशांत कुमार बबलू कुमार विजय सिंह अरविंद बघेल दुष्यंत राजीव यादव आसिफ चौधरी राशिद अली मोहम्मद शाहरुख जुनेद बाबर चौधरी सौरभ कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
10/01/2022 01:43 AM


















