Bhopal
राज्य वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ प्रमुख सचिव वन करेंगे:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का शुभारंभ शनिवार की सुबह 10.30 बजे प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल के मुख्य आतिथ्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की विहार वीथिका में होगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता अध्यक्षता करेंगे।
1 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले वन्य-प्राणी सप्ताह के दौरान पक्षी अवलोकन, जैव विविधता शिविर, चीता के लिए दौड़, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, विद्यालयीन वाद-विवाद, पॉम पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, पेपर क्राफ्ट मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता के साथ जागरूकता के लिए सृजनात्मक कार्यशाला आदि आयोजित की जायेंगी।
शनिवार को पहले दिन चित्रकला प्रतियोगिता और वन्य प्राणी पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
09/30/2022 04:56 PM