Aligarh
8 अक्टूबर को आयोजित होगा सामाजिक संस्था दायित्व का द्वितीय वार्षिकोत्सव:
अलीगढ़। पवन शर्मा। दायित्व संस्था का द्वितीय वार्षिकोत्सव एव सम्मान समारोह 8 अक्टूबर 2022 मेरिस रोड लेमन ट्री होटल में बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा, संस्था की निदेशक कल्पना जादौन ने बताया कि 8 अक्टूबर को दायित्व संस्था के द्वितीय वार्षिकोत्सव मैं समाजसेवियों और संस्थाओं को किया जायेगा सम्मानित, संस्था 2 वर्षों से कर रहे सामाजिक विकास के कार्य महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, बाल शिक्षा, बाल विकास, जनजागरूकता, अनदेखी प्रतिभा विकास, क्षुधा तृप्ति सेवा आदि अभियान चला रही है, सामाजिक विकास के लिए प्रयत्न कर रही है।
मीडिया इंचार्ज राज सक्सेना ने बताया कि सामाजिक संस्था दायित्व ने अपने स्थापना दिवस पर प्रेरणादायी पहल की है इस कार्यक्रम में सामाजिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिले भर में सराहनीय कार्य कर रहे निःस्वार्थ समाजसेवियों और संस्थाओं को सम्मानित कर ऊर्जा और उत्साह का संचार किया जाता है।
दायित्व संस्था के द्वितीय वार्षिकोत्सव अलीगढ़ शहर में उत्कर्ष कार्य करने वाली 6 सामाजिक संस्थाओं का सम्मान करेगी, वार्षिकोत्सव में साहित्य, शिक्षा, कला, कृषि, स्वास्थ्य के क्षेत्र उत्कृष्ट करने वाले लोगो को ग्लोरी ऑफ अलीगढ़ 2022 से सम्मानित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में मोहन राणा, आयुष चौहान, आयुष सिंह, धीरज चौधरी, आदि उपस्थित रहे।
09/29/2022 07:09 PM