Bhopal
पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों हेतु किया जायेगा गरबे का आयोजन करीब 500 प्रतिभागी होंगे शामिल:
भोपाल रिपोर्टर देवेंद्र कुमार जैन
पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के लिये परेड ग्राउंड पुलिस लाईन नेहरु नगर में दो दिवसीय भव्य गरबे का आयोजन रखा गया है, जिसकी तैयारी विगत 15 दिनों से सामुदायिक पुलिस भवन में की जा रही है एवं गरबा स्थल परेड ग्राउण्ड में भी गरबा हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है।
पुलिस गरबे का आयोजन दिनांक 1 व 2 अक्तूबर को शाम 7 बजे से रात्रि 10ः30 बजे तक रखा गया है, जिसमें महिलाएं व बच्चे समेत करीब 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। पुलिसकर्मी की त्योहारों में ड्यूटी ज्यादा होने से परिवार की महिलाएं बच्चे त्यौहारों मे इंजॉय करने या झांकिया व गरबा मे जाने से वंचित रह जाते है। इसिलिए डीजीपी महोदय के निर्देष पर यह नई पहल पुलिस परिवार के लिए शुरु की गई है, जिसके लिये पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों में काफी उत्सुक्ता देखी जा रही है। गरबा उत्सव में पुलिस लाईन नेहरू नगर एवं पुलिस लाईन गोविंदपुरा के स्व सहायता समूह की महिलाएं गरबा स्थल पर खाने पीने की चीजें पकवान का स्टाॅल लगाकर गरबा उत्सव का मेले का रूप दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन नेहरू नगर स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं एवं पुलिस लाईन गोविंदपुरा स्व सहायता समूह की महिलाएं खाने पीने के स्टाॅल लगाकर अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगी।
09/28/2022 03:26 PM