Bhopal
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
महिला उर्जा हेल्प डेस्क व बाल कल्याण की टीम करेंगी जन समुदाय को जागरूक:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
महिला व बाल सुरक्षा तथा सायबर सुरक्षा इन विषयों पर विशेष रूप से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 2 माह से इसको प्रभावी बनाने के लिए स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत स्टूडेंट को टास्क दिया गया था, कि वे साइबर सुरक्षा के पोस्टर निर्मित करें, जिसमे स्टूडेंट ने पोस्टर निर्मित किया। इसी दौरान चेतना अभियान के अन्तर्गत भी कुछ पोस्टर्स व कुछ प्रचार सामग्री पुलिस मुख्यालय से भी प्राप्त हुए थी। इन दोनो को मिश्रित करके कमिशनरेट पुलिस भोपाल द्वारा एक नवीन योजना बनाई गई हैं। इसके अन्तर्गत शहर के सभी प्रमुख गरबा स्थल या ऐसे झांकी स्थल हैं जहां बड़ी संख्या मे जन समुदाय श्रद्धालु आते हैं। वहां पर जन सामान्य को जागरूक करने के लिए महिला सुरक्षा सम्बन्धी, बाल सुरक्षा व सायबर सुरक्षा सम्बन्धी प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के कार्टून के माध्यम से और प्रचार सामग्री के माध्यम से बड़े सहज तरिके से आम जनता को जागरुक बनाया जा रहा है।कानून के प्रावधान है, महिला सुरक्षा के लिए क्या जागरुकता जरुरी हैं। बच्चो की सुरक्षा हेतु कानून मे क्या क्या प्रावधान दिए गये हैं। पोक्सो एक्ट क्या होता हैं। बच्चो व महिलाओ के साथ छेड़छाड़ मे क्या परिस्तिथियां निर्मित होती हैं और किस तरह से जागरुक नागरिको को इसकी रोकथाम के प्रयास करना चाहिए और यदि कोई व्यक्ति इसमे पीडित है या प्रताड़ित हो रहा है तो वो किस तरह से पुलिस की हेल्पलाइन का उपयोग करके अपनी सूचना पुलिस तक बात सकता है।
सबसे महत्वपूर्ण योजना पुलिस आपके द्वार ये जो योजना है इसके अन्तर्गत समुदाय को पुलिस के साथ जोड़कर जन सामान्य मे सुरक्षा की भावना को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ये भोपाल पुलिस के द्वारा जनता और पुलिस के बीच मे जो खाई निर्मित हो जाती है जो झिझक हो जाती है कि हम किस तरह से रिपोर्ट करे,किस तरह से अपनी समस्याएँ का समाधान करें। वो समाधान असान हो जाएगा और यही जनोन्मुखी पुलिस कार्यप्रणाली के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा व महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। सायबर सुरक्षा की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न होती चली जा रही है, जैसे युवा वर्ग के युवको के साथ विभिन्न प्रकार के झांसे देकर के, दोस्ती करके उनकी भावनाओं का दुरुपयोग करते हुए उनका शारीरिक व आर्थिक शोषण करना। ये दोनो ही इंटरनेट के माध्यम से उपयोग में आ रहे है। साथ ही लों फ्रोड, OTP फ्राड व अन्य प्रकार के बेन्किंग फ्रॉडस है जो वो भी आज के समय बहुत बदी मात्रा मे हो रहे है। इसके लिए जन सामान्य को जागरुक होना जरूरी है, कि किस तरह से अपने इंटरनेट, ई-मेल अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करना चाहिए। किस तरह के मेसेज है, जिनसें बचें, किस तरह की ई-मेल पर क्लिक न करें। ऐसी बहुत सारी चीजे है जो जन सामान्य को जाननी चाहिए। और अगर वे जानेंगे तो उन्हे काफी लाभ प्राप्त होगा व उनको सुरक्षा प्राप्त होगी।
भोपाल पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख गरबा अभिव्यक्ति गरबा जहां बड़ी संख्या मे जन समुदाय आता है वहां एक बड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है जिससे जागरुकता के साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नम्बर आदि के बारे में बताया गया है। इसके अतिरिक्त प्रमुख गरबा सुन्दरवन, बिठठल मार्केट, टीटी नगर गुजराती गरबा, करुणा धाम आदि मुख्य स्थलों पर प्रदर्शनी लगाकर इसका प्रचार प्रसार किया जायेगा। इसके अलावा 12 नम्बर मल्टी हबीबगंज में भी किशोरी बालिकाओं के लिए सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जो की सम्पूर्ण नवरात्रि तक जारी रहेगा।
09/28/2022 01:33 PM


















