Aligarh
मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान यूनियन भानू ने दिया ज्ञापन:
अलीगढ़ उप जिला अधिकारी तहसील गभाना को मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने बारिश के कारण हुए फसलों में नुकसान के संबंध में सौंपा ज्ञापन ।
आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन भानुअलीगढ़ की गभाना के तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने तहसील गभाना में पहुंचकर उप जिलाधिकारी गभाना ऋषभ पुंडीर को किसानों की बेमौसम बरसात के कारण किसानों की फसलों में हुए नुकसान का जांच कराकर मुआवजा दिए जाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर व प्रदेश महामंत्री सरवन कुमार बघेल व आदि पधाधिकारि मोजूद रहे उप जिलाधिकारी गभाना ऋषभ पुंडीर ने किसान पदाधिकारियों का ज्ञापन लेकर पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा |
09/26/2022 06:43 PM