Aligarh
पिछले दिनों अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर मौलानाओं के निशाने पर आई रूबी आसिफ खान ने अब फिर 9 दिनों के लिए अपने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। आज वह अपने पति आसिफ खान के साथ दुर्गा प्रतिमा को बाजार से खरीद कर लाई और अपने घर में विधि विधान से स्थापित की। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हालांकि हमले होते रहे हैं फतवे जारी होते रहे हैं लेकिन वह किसी से नहीं डरती और वह अपना काम करती रहेंगी। मैं फतवे देने वालों को कहूंगी कि
गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली रूबी आसिफ खान ने अब घर मे 9 दिनों के लिए दुर्गा प्रतिमा स्थापित की, कहा नही डरती किसी से या किसी फतवे से।:
पिछले दिनों अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर मौलानाओं के निशाने पर आई रूबी आसिफ खान ने अब फिर 9 दिनों के लिए अपने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। आज वह अपने पति आसिफ खान के साथ दुर्गा प्रतिमा को बाजार से खरीद कर लाई और अपने घर में विधि विधान से स्थापित की। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हालांकि हमले होते रहे हैं फतवे जारी होते रहे हैं लेकिन वह किसी से नहीं डरती और वह अपना काम करती रहेंगी। मैं फतवे देने वालों को कहूंगी कि
यह हिंदुस्तान है संभल जाएं वर्ना आगे बहुत नुकसान होगा।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने पिछले दिनों गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित की थी। उसके बाद उनके खिलाफ मौलानाओं ने फतवा भी जारी किए लेकिन वह पीछे नहीं हटी। उन्होंने 7 दिनों तक गणेश प्रतिमा को अपने घर पर रख उसका विसर्जन भी विधि विधान से नरौरा जाकर किया था। अब नवरात्र शुरू हो चुके हैं। रूबी आसिफ खान फिर से दोनों धर्मों में आस्था दिखाते हुए आज दुर्गा प्रतिमा को बाजार से खरीद कर लाई और अपने पति के साथ विधि-विधान से उसको स्थापित किया। अब वह 9 दिनों तक व्रत रखेंगी ओर उसकी पूजा करेंगी। और उसके बाद उसका विसर्जन करेंगी।
मीडिया से बात करते हुए रूबी ने कहा कि आज मैंने दुर्गा माता रानी की मूर्ति की स्थापना की है 9 दिनों के लिए और मेरे मन में शुरू से ही आस्था है पूजा अर्चना की। मैं सभी तरह के त्यौहार मनाती आई हूँ। मुझे अच्छा लगता है कोई भेदभाव ना रहे किसी के भी बीच। हिंदू मुस्लिम सब एक रहेंम मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन,सुकून ,अमन शांति इसी तरीके से रहे। सारे भेदभाव खत्म हो जाए। मैं अल्लाह ताला से यही दुआ करुंगी कि भेदभाव खत्म हो और ऐसे मुल्ला मौलवी जो पूरे देश को बर्बाद करना चाहते हैं उन को भगवान समझ दे। माता रानी से यही मांग है कि उनके दिमाग में यह बिठा दे माता रानी की हम सब एक हैं और हमें सारे त्योहारों को मानना चाहिए। ईद व दीपावली सब मिलकर मनाएं और किसी तरह का कोई भेदभाव ना हो। मैंने 9 दिन के लिए माता रानी की मूर्ति की स्थापना की है और 9 दिन पूरे व्रत भी रखूंगी। जैसे रमजान में रखती हूँ इसी तरीके से नवरात्र में भी रखूंगी पूरी आस्था के साथ और पूरी जिम्मेदारी के साथ। मैं 9 दिन बाद उसका विसर्जन करने जाऊंगी। मुझे बिल्कुल धमकियां मिलती है मैं ऐसा इसलिए करती हूं कि मुझे इन चीजों से अच्छा लगता है। डर नहीं लगता। इन जिहादियों का काम है फतवे देना और डराना धमकाना सिर्फ एक तरफा मुस्लिम मुस्लिम कहना और कहलाना। यह भेदभाव खत्म इसी तरीके से होगी एकता इसी तरीके से होगी जब मैं कुछ काम करूंगी। जब मेरे सारे भाई बहन हम मिलजुल कर रहे। इस देश में अमन शांति बनी रहे। मैं चाहती हूं कि इन मौलानाओं के साथ में ऐसे कार्यवाही हो जो बहन बेटियों को दबाना बंद कर दें और मेरे भाइयों को ना रोका जाए जो ये करना चाहते हैं। मेरे साथ में कई लोग हैं जो खुलकर आना चाहते हैं। वह डरते हैं क्योंकि उनको लगता है कि जो मेरे साथ हो रहा है वह उनके साथ ना हो। लेकिन मैं तो जीदारी से खड़ी हुई हूं ऊपर वाले और भगवान पर विश्वास रखकर कि भगवान ने चाहा कुछ नहीं होगा। लेकिन पहले भी हमले हो चुके हैं इसी तरीके से लगातार हमले हो रहे हैं। मैं इन हमलों से नहीं डरूंगी। ना इनकी धमकियों से डरूंगी। मैं अपना काम करती रहूंगी। मेरा ट्विटर अकाउंट भी फर्जी बना दिया गया। वह कौन लोग है मैं बता नहीं सकती। लेकिन बहुत जेहादी लोग हैं जो गलत सोच रखते हैं जो अपने मन में गलत सोच रखते हैं। वही ऐसा काम कर रहे हैं। मैंने शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रशासन की। इतनी लापरवाही रही तो आगे कुछ कह नहीं सकती कुछ भी हो सकता है। जो फतवा जारी करते हैं मैं उनको कहना चाहूंगी कि वह सम्भल जाए अभी भी वक्त है। हिंदुस्तान है यह हिंदुस्तान में रहे। हिंदुस्तान की भाषा बोले। यह पाकिस्तान और हिंदुस्तान वाली ना लगाए वरना आगे बहुत नुकसान होगा। मिलजुल कर रहे तो बहुत अच्छा रहेगा।
मामले पर भाजपा के नेताओं ने भी रूबी का समर्थन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देखिए नवरात्र चल रहे हैं। पूरा देश धूमधाम से मां भगवती की पूजा अर्चना विधि विधान से कर रहा है। रूबी भारतीय जनता पार्टी जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो देश में एकता का संदेश दिया है इसमें कोई गलत नहीं है। हमारे संघ प्रमुख मोहन भागवत जी मदरसा में जा रहे हैं बच्चों की शिक्षा पढ़ाई को देख रहे हैं। वह भी एकता का संदेश दे रहे हैं। अगर रूबी आसिफ खान ने घर में विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की तो क्या गलत है। देश में एकता और भाईचारा का संदेश दे रही हैं। मैं एक बात उन लोगों को बता देना चाहता हूं जो धमकियां दे रहे हैं कि यह सरकार मोदी योगी की सरकार है ऐसे लोगों का पूरा पूरा इंतजाम है खासतौर से महिलाओं को लेकर ऐसी टिप्पणियां करते हैं। उनको ऊपर दबाव बनाने का काम करते हैं यहां सबका साथ सबका विकास है अगर उन्होंने यह काम किया है तो मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं।
09/26/2022 06:33 PM


















