Bhopal
देश को दिखेगी प्रदेश की झलक मंत्री उषा ठाकुर ने गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का किया अनावरण:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजता हैं। अब मध्यप्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देश को दिखाई देंगी। मंत्री उषा ठाकुर गुजरात के गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12937/38 पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उषा ठाकुर ने कहा कि अगर आप सभी ने हिंदुस्तान का दिल मध्यप्रदेश नहीं देखा तो आपने कुछ नहीं देखा। मध्यप्रदेश में 33 करोड़ वर्ष पुरानी विश्व की प्राचीनतम नदी माँ नर्मदा, दो ज्योतिर्लिंग, त्रेता युग का मंदिर राजेश्वर, सतयुग की नगरी जानापाव सहित प्राचीन बौद्ध स्मारक भी मौजूद है। इन सभी स्थलों सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाती गरबा एक्सप्रेस देशभर के पर्यटकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित करेंगी।
09/24/2022 04:41 PM