Bhopal
दुर्गा पंडालों व गरबा स्थलों पर नुक्कड़ नाटक इत्यादि के माध्यम से महिला ऊर्जा डेस्क की टीम करेंगी जागरूक:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस के साथ स्टूडेंट् इंटर्नशिप विद्यार्थी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देंगे महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा के टिप्स
वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में इस नवरात्रि 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक "जन चेतना अभियान" चलाया जाना है। इस अभियान में समस्त बड़े गरबा स्थलों एवं पंडालों में महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा के सम्बंध में जन-जागरूकता जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसके संदर्भ में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर समस्त ऊर्जा प्रभारियों व बाल कल्याण अधिकारियो की बैठक ली गई। नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा वृहद स्तर पर चलायें जाने वाले महा-अभियान हेतु विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
09/24/2022 04:26 PM