Bhopal
मंत्री उषा ठाकुर ने की तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बतियों के 14वें धर्मगुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री उषा ठाकुर ने शंख की ध्वनि से दलाई लामा का अभिनंदन किया। धर्मगुरू दलाई लामा ने मंत्री उषा ठाकुर को आशीर्वाद देते हुए, अध्यात्म के विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। मंत्री उषा ठाकुर ने दलाई लामा को सांची बौद्ध विश्वविद्यालय में 11 से 13 मार्च, 2023 तक होने वाले धर्म-धम्म सम्मेलन के लिये आमंत्रित किया। प्रबंध संचालक पर्यटन निगम एस. विश्वनाथन भी उपस्थित रहे।
09/21/2022 04:00 PM