Bhopal
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
समाज एवं संगठन विस्तार में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यशाला सम्पन्न।लोकल फ़ॉर वोकल एवं ग्राहक जागरूकता जरूरी:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
18 सितंबर रविवार को "अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत" मध्यभारत प्रांत की प्रचार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ( MPCST) नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित की गई। जिसमें मध्यभारत प्रान्त के विभिन्न जिलों से उपस्थित चयनित कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया प्रचार तंत्र का समाज संगठन में भूमिका विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला का उद्घाटन आराध्य विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भारतीय परंपरानुसार किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री, दिनकर सबनीस ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें टेलीविजन पर दिखाए गए विज्ञापन की वस्तुएं ना खरीद कर अपने विवेक से स्थानीय बाजार से सामान खरीदना चाहिए। उन्होंने लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए ब्रांडेड वस्तुओं का उपयोग कम करने एवं लोकल बाज़ार से वस्तुओं का उपयोग करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी कंपनी के टेलकम पाउडर जो कि अमेरिका में बैन है और जिससे कैंसर जैसी भयानक बीमारी का शिकार हो सकते है वह सामान भारत में खुलेआम बिक रहा है इसका हमें विरोध करना चाहिए साथ ही संगठन को ऐसे विषय को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।
माखनलाल विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. जी. सुरेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रचार एवं संचार संगठन के अहम आयाम हैं इस विषय पर मुख्य रूप से ज़ोर देने की आवश्यकता है। साथ ही समाज में जागरूकता हेतु भी कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए जिससे लोगो को जागरूक किया जा सके।
प्रथम सत्र में माखनलाल विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. जी. सुरेश, अखिलेश श्रीवास्तव, सह प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिनकर सबनीस राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अ.भा.ग्राहक पंचायत एवं प्रांत उपाध्यक्ष हरीश बारी उपस्थित रहे । प्रथम सत्र का कुशल संचालन महानगर सचिव राकेश घुंघराले द्वारा किया गया।
दूसरे सत्र में सुनील घनगर जी, घनश्याम चंद्रवंशी सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अर्जुन कुशवाह एवं आशा सिंह उपस्थित रहेंl द्वितीय सत्र का कुशल संचालन विदिशा जिले के प्रदीप जैन द्वारा किया गया।
इसी प्रकार तृतीय सत्र में गजेंद्र इंगेले प्रियंका त्रिपाठी प्रोफेसर आरजीपीवी, वंदना सैनी, प्रांत सहसचिव, अनिला जगत उपस्थित रहें। तृतीय सत्र का कुशल संचालन प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील धनकर द्वारा किया गया।
अंतिम सत्र में समाज क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य संगठनों के प्रमुख सक्रिय पदाधिकारी आमंत्रित किये गए, सत्र में मुख्य वक्ता दिनकर सबनीस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, साथ मे मुख्य अतिथि सुरेंद्र मिश्रा प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देवी सिंह राठौर,अलंकार वशिष्ठ उपस्थित रहें। अंतिम सत्र का कुशल संचालन राजेश दांगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के साथ साथ समस्त कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का समापन आभार एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ किया गया।
09/18/2022 04:17 PM


















