Bhopal
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान प्रारंभ 92 दिव्यांगों को उपकरण और 60 को चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अवसर पर पहले दिन लगभग 92 दिव्यांगों को सहायक उपकरण और 60 को दिव्यांगता प्रमाण - पत्र वितरित किये गए। मानस भवन में सम्पन्न हुए शिविर में महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, कलेक्टर अविनाश लवानिया,आयुक्त नगर निगम केवीएस चौधरी कोलसानी सहित सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जनकल्याण विभाग के संयुक्त संचालक भी उपस्थित थे। अतिथियों ने दिव्यांगों से संवाद भी किया और उन्हें उपकरण भी प्रदान किये।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण एवं जिला प्रशासन भोपाल द्वारा मानस भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 125 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया और 60 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण - पत्र तथा 12 को उपकरण वितरित किये गये।शिविर में 28 दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरणों जैसे व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, स्टिक के लिये चिन्हित किया गया।
इधर सीआरसी भोपाल में सम्पन्न हुए स्वास्थ्य शिविर में 80 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों आदि का वितरण किया गया। दोनों शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा पंजीयन और जलपान की भी उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।
मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मालती राय, कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त , संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, एडीएम, जोन अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं दिव्यांग जन उनके परिवार जन तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए ।
09/18/2022 04:32 AM