Aligarh
भाजपाइयों ने फूंका एएमयू कुलपति का पुतला:
AMU ALIGARH : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए अमुटा चुनाव को एएमयू कुलपति द्वारा रद्द कर दिया गया है चुनाव रद्द होते ही तमाम लोगों द्वारा अक्रोश व्यक्त कर विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बारहद्वारी चौराहे पर भाजपा महानगर मंत्री एडवोकेट संजू बजाज,मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,एससी मोर्चा महामंत्री राकेश सहाय,इमरान सैफी की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एएमयू वीसी के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन कर वीसी तारिक मंसूर का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया एव कहा कि अमुटा चुनाव रद्द करना सन्विधान का उल्लंघन वी लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।
महानगर मंत्री एडवोकेट संजू बजाज ने बताया कि अमुटा चुनाव रद्द करना वीसी तारिक मंसूर की हिंदू विरोधी महिला विरोधी व संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है अमुवि में सन 1915 के बाद अब 2022 में एक महिला अध्यक्ष पद पर काबिज हुई है जो हर्ष का विषय है तथा दो हिंदु शिक्षक भी निर्विरोध सदस्य चुने गए जो जिहादी मानसिकता के वीसी को हजम नही हुआ और असंवैधानिक तरीके से चुनाव को रद्द कर दिया एक तरफ देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति पद को महिला द्रोपदी मुर्मू शुशोभित कर रही हैं वही महिलाओं को सम्मान न देने वाली मानसिकता रखने वाली कॉम के नुमाइंदों द्वारा यह फतवा जारी किया गया है जबकि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी चुनाव की घोषणा होने के बाद किसी भी कारण से उसको बीच में रोका नही जा सकता है वीसी अपने फैसले को वापस ले और चुनी गई कार्यकारिणी को बहाल करें वी अपनी गलती स्वीकार करे अन्यथा विरोध अनवरत जारी रहेगा।
मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जहां देश का पहला आतंकी संगठन सिमी की स्थापना अमूवि में हुई इसी मानसिकता से यह विश्वविद्यालय चलता आ रहा है एएमयू वीसी की मानसिकता भी वही है वह उसी मानसिकता को बड़ावा दे रहे हैं।
राकेश सहाय ने कहा कि ये यूनिवर्सिटी न होकर एक मिनी पाकिस्तान है और कुलपति उसके राष्ट्रपति हैं की तरह है।जहां हर वो कार्य किया जाता है जिससे जिहादी समुदाय खुश हो। इस मौके पर कन्हैया माहौर,सुभाष सुभानु,रामगोपाल,नीरज माहौर,शगुन वार्ष्णेय,अरुण, करण माहौर,चेतन चक,लाले मामा,बंटी कुमार, विट्टन आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
09/17/2022 08:23 PM


















