Aligarh
प्रेमिका लड़की संग फरार प्रेमी लड़के को मारी गोली,छीने 20 लाख के जेवरात, JNMC में भर्ती:
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में कई दिन पहले एक लड़की को साथ ले अपने घर से करीब 20 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए लड़के को इलाहाबाद जाकर अपनी प्रेमिका से शादी करना इतना महंगा पड़ेगा कि इस प्रेमी लड़के ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जहां इलाहाबाद शादी करने के लिए गए प्रेमी लड़के अपने घर से करीब 20 लाख के जेवरात लेकर रफू चक्कर होने के बाद 16 वर्षीय लड़के ने सभी जेवरात प्रेमिका लड़की के साथ शादी रचाए जाने के खुशियों के चलते गांव के ही युवक और उसके साथ ही वकील के सौंप दीए गए। जिसके बाद इन्हीं लाखों के जेवरात के लेन-देन को लेकर गांव के हैं उस भरोसेमंद युवक और वकील ने मिलकर लूटने का षड्यंत्र रच डाला। प्रेमी युवक करीब डेढ़ महीने बाद जब अपनी प्रेमिका दुल्हन को लेकर अपने घर जयपुर से वापस लौट रहा था उसी दौरान गांव युवा लड़के और उसके साथी वकील ने उस पर हमला बोल दिया और करीब 20 लाख के बैग में रखे सोने चांदी के जेवरात छीनने की कोशिश की गई जब उसने सोने चांदी के आभूषणों से भरे बैग को छीनने का विरोध किया तों प्रेमी लड़के को गोली मारने के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देकर गांव निवासी लड़का और उसका वकील साथी 20 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण से भरे बैग सहित गोली मारने कीवारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। तो वही प्रेमी युवक को गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा आनन-फानन में गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अलीगढ़ से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक का मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज इलाके के गांव बलरामपुर निवासी 16 वर्षीय युवक विशाल पुत्र मुनेंद्र गांव की ही एक लड़की से चल रही प्रेम कहानी के बाद अपनी प्रेमिका लड़की को अपने घर से करीब 15 से 20 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर करीब डेढ़ महीने पहले फरार हो गया था। प्रेमिका लड़की को लेकर फरार हुए 16 वर्षीय युवक उससे शादी रचाने के लिए इलाहाबाद पहुंचा जहां उसके साथ गांव निवासी युवक संजू भी मौजूद था इस दौरान इलाहाबाद पहुंचने पर गांव निवासी युवक संजू ने उसकी मुलाकात इलाहाबाद में एक वकील से कराई। आरोप है कि इस दौरान वकील ने लड़के के पास में मौजूद करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर अपने पास रख लिया ओर प्रेमी युवक को प्रेमिका लड़की के साथ शादी रचाई जाने पर वकील ने उसके गांव युवक संजू के साथ मिलकर वहीं पर उसका परिवार के लोगों से दूर ठिकाना बना दिया गया। लेकिन परिवार के लोगों को इस दौरान भनक लग गई थी कि लड़की को लेकर फरार हुआ उनका 16 वर्षीय बेटा विशाल गांव के ही युवक संजू के संपर्क में है। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तो पुलिस ने युवक संजू को लड़की को लेकर फरार हुए लड़के के परिजनों की शिकायत पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। करीब डेढ़ महीने से लड़की को लेकर फरार चल रहे परिवार के लोगों ने वकील से कई बार अपने बेटे से मिलवाने के लिए गुहार भी लगाई गई थी लेकिन वकील ने पीड़ित परिवार के लोगों को उसके बेटे ने नहीं मिलाया। लेकिन इसके बाद सोने चांदी के जेवरात और गहनों के लेनदेन को लेकर देर रात लड़की को लेकर फरार हुए 16 वर्षीय युवक विशाल को उसके ही गांव युवक संजू ने अपने साथ ही वकील के साथ मिलकर कासगंज के नदरई पुल पर गोली मार दी। विशाल को गोली मारने के बाद आरोपी संजू अपने साथी वकील के साथ उसके बैग में रखे करें 15 से 20 लाख के सोने चांदी के मौके से फरार हो गया।
वहीं गोली लगने के बाद अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे 16 वर्षीय युवक विशाल का आरोप है कि शुक्रवार को वह अपनी प्रेमिका पत्नी के साथ जयपुर से अपने घर बलरामपुर वापस लौट रहा था उसी दौरान करीब 12:00 बजे कासगंज के नदरई पुल पर पहुंचते ही उसके ऊपर उसके ही गांव युवक संजू ने अपने साथी वकील के साथ मिलकर हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों द्वारा किए जा रहे हमले के दौरान उसकी पत्नी साथ में मौजूद थी जबकि दोनों आरोपी लड़कों के द्वारा उसके साथ जमकर मारपीट की गई और उसके हाथ में 15 से 20 लाख रुपए के सोने चांदी से भरे बैक को जीने का प्रयास किया जब उसने सोने चांदी के आभूषणों से भरे बैग को छीनने का विरोध किया। तो गांव युवक संजू ने अपने साथी वकील के साथ मिलकर उसको गोली मार दी और आभूषणों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।
09/17/2022 08:05 PM


















