Aligarh
11 वर्ष की उम्र से लेकर शादी होने तक सौतेले चाचाओ ने किया बलात्कार महिला का आरोप:
अलीगढ़ की ये कहानी हैरान करने वाली औऱ बेहद शर्मनाक है। बात पीड़िता महिला का आरोप हे जब ढाई वर्ष की थी उसके पिता की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद विधवा माँ ने अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से प्रेम विवाह कर लिया। 7 वर्ष की उम्र में मझले सौतेले चाचा ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। जब शिकायत मां से की तो मां ने चुप रहने को कहा। उसके बाद सबसे छोटे सौतेले चाचा ने 11 वर्ष की उम्र से लेकर लगातार शादी होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध के नाम पर उसे डरा धमका कर रखा जाता था। 2011 में पीड़िता की शादी अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक फौजी युवक से हुई। जिससे पीड़िता के दो बेटियां हैं। सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति जब भी अपनी पत्नी से मायके जाने ही कहता था वह इंकार कर देती। 2019 में युवती अपने सौतेले भाई के साथ मायके पहुंची तो फिर उसके साथ वही दोहराने की कोशिश हुई। हालांकि इस बार उसने सख्ती से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और धमकाया कि तेरी शादी शुदा जिंदगी को बर्बाद कर देंगे। तेरे पति को फर्जी आरोपों में जेल भिजवा देंगे। परेशान पत्नी से जब पति ने पूछा तो उसने सारा दर्द बयां कर दिया। इस के बाद पति ने अपनी पत्नी का साथ दिया और हर मोर्चे पर उस को न्याय दिलाने की ठानी। पति के सहयोग से पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल से लेकर तमाम अधिकारियों को पत्र लिख मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अब अलीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में मामला दर्ज कर लिया है।सीओ शिव कुमार ने बताया कि एक प्रकरण संज्ञान में आया है जिसमें महिला द्वारा अपने सौतेले चाचाओं पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इसमें संज्ञान लेते हुए महिला थाने में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
09/17/2022 07:39 PM