Aligarh
उत्तर प्रदेश उर्दू टीचर एसोसिएशन के शिक्षकों के साथ महापौर ने मनाया "शिक्षा दिवस":
अलीगढ़ । सोमवार को रेलवे रोड स्थित कोयला वाली गली के सरकारी स्कूल में शिक्षक दिवस पर निशाने उर्दू सम्मान (उ0प्र0 उर्दू टीचर एसोसिएशन) द्वारा टीचरों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मोहम्मद खान द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने शिक्षकों के द्वारा छात्रों को दी जा रही सेवा के रूप में पढ़ाई की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि महापौर मोहम्मद फुरक़ान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की और कई बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की आज वह अलीगढ़ के मेयर के रूप में अलीगढ़ की जनता को सेवा दे रहे हैं, और अलीगढ़ का चारों ओर से विकास कर रहे हैं इससे बढ़कर अलीगढ़ के लिए गौरव की बात क्या होगी,
बसीर उल हसन, नीलम कुमारी, रजा फातिमा, प्रदीप कुमार ने कहा कि महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा नगर निगम के बढ़े हुए गृह कर को समाप्त करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, इस कार्य को कोई भी नहीं कर सकता था और अपने ही विभाग के खिलाफ जाकर महापौर ने इस कार्य को किया जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित भी किया गया।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, और सभी शिक्षकगण को बच्चों के विकास में उनके अहम योगदान के लिए मुबारकबाद पेश की । मेयर मोहम्मद फुरक़ान ने कहा इस समय जब पूरे विश्व में भारत में और देशों के मुकाबले सबसे ज़्यादा प्रतिषत बच्चों और नौजवानों का तबका है, ऐसे समय में हमारे देश के शिक्षक इन बच्चों को क्या सिखाते हैं उसका रोल देश के विकास में और भी अहम हो जाता है । वहीं मेयर फुरक़ान ने वहां मौजूद बच्चों को अपने अंदर के हुनर को पहचानने और उसकी और कड़ी मेहनत करने को कहा ताकि वो बड़े होकर अपना, अपने माता पिता का और अपने देश का नाम रौशन कर सकें ।
इस अवसर पर बसिरुल हसन, श्रीमती नीलम कुमारी, श्रीमती रजा फातिमा, प्रदीप कुमार, श्रीमती रेणु वर्मा को सम्मानित किया गया। महापौर के साथ नसीम शाहिद कंवर साहब उत्तर प्रदेश उर्दू बोर्ड के अध्यक्ष उपस्थित थे एवं संचालन मोहम्मद खान द्वारा किया गया।
09/05/2022 05:54 PM