Aligarh
अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान ने शिक्षकों एवं बच्चों के साथ मनाया "शिक्षक दिवस":
अलीगढ़ । आज सोमवार को अलीगढ़ ऊपरकोट टीला स्थित सलमानिया प्रायमरी स्कूल के शिक्षक दिवस के निमंत्रण पर आज महापौर मोहम्मद फुरकान सुबह 9:00 बजे स्कूल पहुंचे और वहां पर मौजूद प्रिंसिपल हसीबुल हसन सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि शिक्षा के रूप में छात्रों को दी जा रही सेवा जो भविष्य में घर परिवार का नाम रोशन देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा स्रोत केवल एक शिक्षक ही होता है जो छात्रों को ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई।
इस अवसर पर प्रिंसिपल हसीबुल हसन एवं स्कूल के शिक्षकों द्वारा महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा केक काटा़ एवं छात्रों और अध्यापकों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर सलमानिया प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल हसीबुल हसन ने महापौर मोहम्मद फुरकान का धन्यवाद देते हुए कहा कि महापौर मोहम्मद फुरकान आज हमारे स्कूल में आए, उन्होंने शिक्षक दिवस को सभी शिक्षकों के साथ धूमधाम से फीता काटकर एवं केक काटकर मनाया साथ ही सभी का मनोबल बढ़ाया, छात्रों को भी शिक्षक के इतिहास से लेकर अब तक दिए गए योगदान के बारे में भी महापौर मोहम्मद फुरकान ने बताया बताया।
इस अवसर पर सलमानिया प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों ने महापौर मोहम्मद फुरकान को धन्यवाद देते हुए कहा कि गृहकर जो उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लगाया जा रहा था उसको आपके द्वारा बीते दिनों अधिवेशन बोर्ड की मीटिंग में खत्म किया गया है उस निर्णय से हम बेहद खुश हैं और आपका जितना धन्यवाद दे सकते हैं हमेशा देते रहेंगे क्योंकि यह ग्रहकर ऐसा था जिससे लोगों के घर मकान बिक जाते और घर बार बेच बेचकर लोग गृह कर भर्ती आपने इसकी गहनता से जांच करके अपने ही विभाग से लड़ाई लड़ी और जनता के ऊपर जुल्म जयादती होने से बचाया, आप ही एकमात्र ऐसे अलीगढ़ के जनप्रतिनिधि है जो सच्चाई एवं ईमानदारी से हर तबके के साथ खड़े रहते हैं।
09/05/2022 07:52 AM