Aligarh
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कल 2 दिवसीय अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे, सीधा किसानो से संवाद करेंगे:
अलीगढ़ । कल जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह इगलास विधानसभा के ग्राम सहारा खुर्द स्थित कार्तिकेय के प्राचीन शिव मंदिर के समीप सरोवर का निरीक्षण करेंगे और उसके उपरांत वह मंगलायतन विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इसके लिए जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कल 12:00 बजे इगलास विधानसभा के सहारा खुर्द गांव स्थिति कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसडीएम इगलास सुश्री भावना ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही इगलास विधानसभा के सहारा खुर्द गांव में पहुंचेंगे जहां मंत्री अमृतसर सरोवर का उद्घाटन करेंगे और इसके उपरांत गांव में ही जन पंचायत लगाएंगे और गांव वासियों से वार्ता करेंगे साथ ही गांव देहात के लोगों की समस्या सुनेंगे। इसके उपरांत वह मंगलायतन विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे जहां छात्र छात्राओं को संबोधित करने के उपरांत प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही यहां से राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय जाएंगे जहां राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की तैयारियों का जायजा लेंगे तथा अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और इसके उपरांत माननीय मंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ वैठक करेंगे। मध्य प्रदेश के मंत्री के इस पूरे शेड्यूल को लेकर अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है साथ इस पूरे दो दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए अधिकारी और राजनेता जुटे हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के अलीगढ़ से जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सूर्य प्रताप शाही कल दोपहर तक इगलास आ जाएंगे जिसको लेकर यहां पर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है वह कल इगलास विधानसभा के कई जगहों का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे जिसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे जिसके बाद वह रात्रि में विश्राम करेंगे।
09/02/2022 06:14 AM