Aligarh
चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा गरीबों के लिए एक अस्पताल को बनवाने का महापौर मोहम्मद फुरक़ान ने निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया:
अलीगढ़। शाहजमाल के पोखर के पास अलीगढ़ चेरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष शहर मुफ्ती खालिद हमीद साहब, सेक्रेट्री गुलज़ार साहब और उनकी टीम द्वारा गरीबों के लिए एक अस्पताल को बनवाने का जो नेक इरादा किया गया है उसके निर्माण में सहयोग के लिए मा० महापौर मोहम्मद फुरकान साहब ने फिरोज़ खान साहब (पूर्व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियर), अख्तर साहब एवं आदि लोगों के साथ निर्धारित स्थान का जायज़ा लिया।
जिसमें इंजीनियर फिरोज खान साहब ने अस्पताल की बुनियादी निर्माण की रूपरेखा सामने रखी और मेयर साहब ने उस स्थान पर निर्माण के लिए सफ़ाई और बाकी व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए । इस नेक काम के लिए मेयर साहब ने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया जिसके लिए लोगों ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया ।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि अलीगढ़ चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष शहर मुफ्ती साहब, सेक्रेट्री गुलज़ार साहब और उनकी टीम द्वारा गरीबों के लिए एक अस्पताल को बनवाने का जो नेक फैसला लिया है उनकी उनकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी, नेक सोच वाले समाज का भला करने वाले ही ऐसा कर सकते हैं, इस इलाके में स्वास्थ्य सेवाओ की भारी कमी को देखते हुए शहर मुफ्ती साहब ने बहुत अच्छा बहुत बड़ा निर्णय लिया है, मैं हर स्तर पर इनकी हर संभव मदद करने को तैय्यार रहूँगा।
इस मौके पर उनके साथ सोसाइटी के अब्दुल हफीज़ अंसारी साहब, उबैद उर रहमान साहब, दुलारे नबी साहब, नूरुल इस्लाम साहब, मोहम्मद हारुन साहब, सुहैल अहमद साहब, मुजीब अहमद साहब, फरहत अली खान साहब, हाजी इखलास साहब एवं आदि लोग उपस्थित रहे ।
09/01/2022 08:34 AM