Aligarh
उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बढ़ते गृह कर को समाप्त करने पर महापौर मोहम्मद फुरकान का धन्यवाद दिया:
अलीगढ़। नगर निगम के द्वारा अनावश्यक ग्रह कर मैं हुई वृद्धि को लेकर लगातार व्यापारियों के साथ-साथ पूरे शहर में रोष का माहौल देखा जा रहा था । जिस वजह से आम नागरिकों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए भी नजर आ रहे थे। और व्यापार मंडल के पदाधिकारी दिनांक 24 अगस्त 2022 को महापौर मोहम्मद फुरकान के कार्यालय पर पहुंचे और एक ज्ञापन दिया और महापौर मोहम्मद फुरकान से निवेदन किया कि वह किसी भी तरह इस बढ़े हुए गृहकर को समाप्त करें, वही इस बात का संज्ञान मेयर मोहम्मद फुरकान ने दिनांक 25 अगस्त 2022 को नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग बिठाई जिसमें नगर आयुक्त गौरांग राठी महापौर मोहम्मद फुरकान सहित सभी पार्षदगण ने बड हुए ग्रेड कर को समाप्त करने का प्रस्ताव पास कर दिया और अलीगढ़ की जनता को एक बहुत बड़ी उपलब्धि एवं राहत देने का कार्य महापौर द्वारा किया गया।
इस निर्णय से पूरे अलीगढ़ वासी बेहद खुश हैं और लगातार महापौर मोहम्मद फुरकान का भव्य स्वागत भी जगह-जगह किया जा रहा है वही पूर्व में महापौर को इस विषय में ज्ञापन देने वाले उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल में पुणे महापौर कार्यालय शमशाद मार्केट पहुंच कर मोहम्मद फुरकान का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने ही विभाग से एवं शासन की नीतियों के विरुद्ध जनता हित में बेहद बड़ा कार्य किया है महापौर की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी उन्होंने अलीगढ़ वासियों की मूल रूप से समस्या का समाधान करने का कार्य किया है।
08/31/2022 03:41 AM