Aligarh
महापौर मोहम्मद फुरकान ने दोधपुर स्थित ए०के० हज उमरा टूर एंड ट्रेवल्स का रिबन काटकर उद्घाटन:
अलीगढ़। महापौर मोहम्मद फुरकान ने दोधपुर स्थित ए .के हज उमरा टूर एंड ट्रेवल्स एंड ऑल टाइप्स ऑफ ऑनलाइन सर्विसेज का रिबन काटकर उद्घाटन किया और महापौर मोहम्मद फुरकान साहब ने ए.के हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स के ओनर मोहम्मद काशिफ वा उनके परिवार को नए प्रतिष्ठान की बधाई दी।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि मोहम्मद काशिफ द्वारा नेक काम के लिए नेक इरादे से हज और उमरा का कार्य शुरू किया जा रहा है जिसमें वह लोगों को उमरा पर भेज कर व हज पर भेज कर सवाब भी कमाते रहेंगे लोग इन्हें भी दुआ देते रहेंगे क्योंकि यह बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का जरिया जो बनेंगे मेरी दुआ यही है कि यह अलीगढ़ की जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते रहें और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की भी करते रहें उपरवाला इनके कारोबार में तरक्की अता फरमाए।
इस अवसर पर वहां पर मौजूद अलीगढ़ के सम्मानित लोगों ने महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा ऐतिहासिक कार्य जो कि नगर निगम का बढ़ा हुआ ग्रह कर खत्म करा कर और अलीगढ़ वासियों को 20 परसेंट एरियर में और कमी कर के बहुत बड़ा कार्य किया जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की और हार मालाएं पहनाकर महापौर का स्वागत किया।
08/29/2022 06:17 PM