Aligarh
सीडीओ ने किया विकासखंड जवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंजूरगढ़ी का औचक निरीक्षण:
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को मुख्य विकास अधिकारी श्री अंकित खंडेवाल महोदय द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंजूरगढ़ी, कंपोजिट विद्यालय मंजूरगढ़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक 01, 15 सहायक अध्यापक, 03 शिक्षा मित्र, 02अनुदेशक, 01 चतुर्थ श्रेणी कुल 22 कर्मचारी के सापेक्ष 01 प्रधानाध्यापक, 11 सहायक अध्यापक, 03 शिक्षा मित्र 02 एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुल 18 कर्मचारी गण उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 798 बच्चों के सापेक्ष 462 बच्चे उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ- सफाई हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। निर्देश दिए कि प्रांगण की नियमित रूप से साफ सफाई की जाए एवं प्रांगण की सुरक्षा हेतु कस्तूरबा गांधी विद्यालय के चौकीदार को विद्यालय के मेन गेट पर ताला लगाते हुए सुरक्षा निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षक को बच्चों के साथ अध्यापन कार्य करते समय अधिकतम टीएलएम का उपयोग करने हेतु कक्षा कक्ष को प्रिंट रिच सामग्री चार्ट पोस्टर बैनर इत्यादि से सुसज्जित करने एवं शिक्षक डायरी का प्रतिदिन उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विद्यालय की औसत उपस्थिति कम होने पर समस्त अध्यापक गण को निर्देशित किया गया कि घर घर जाकर बच्चों को स्कूल आने हेतु प्रेरित करें और बच्चो और शिक्षक का आत्मिय संबंध विकसित करते हुए बच्चों को विद्यालय लाना सुनिश्चित करें साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों/ड्रॉपआउट बच्चों का सर्वेक्षण करते हुए उन्हें शारदा पोर्टल पर दर्ज कराते हुए और उनका नामांकन विशेष प्रशिक्षण केंद्र में कराते हुए शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करे साथ ही प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चों की उपस्थिति उनकी शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया गया जिसमें वार्डन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में अनुरोध किया गया जिस पर संबंधित को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग से रोस्टर जारी कराते हुए प्रत्येक कस्तूरबा गांधी विद्यालय का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए प्रांगण में संचालित आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें 25 बच्चे एवं सहायक उपस्थित पाई गई।
08/29/2022 06:07 PM


















