Aligarh
महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा बढ़े हुए गृह कर को खत्म कराने पर अलीगढ़ के लोग जगह-जगह कर रहे सम्मानित:
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य के सभी शहरों में गृह कर को बढ़ाए जाने का नियम आ चुका है और सभी शहरों की नगर निगम नगर व पालिका आदि ने गृह कर नए अनुमोदन के अनुसार अधिक टैक्स वसूलने का कार्य प्रारंभ कर दिया था जिसके पश्चात अलीगढ़ की जनता ने महापौर मोहम्मद फुरकान के समक्ष यह गंभीर मुद्दा रखा और ढाई साल कोविड-19 में हुई क्षति आपूर्ति, कारोबार में गिरावट, बेरोजगारी आदि समस्याएं बताई, उक्त शिकायतों का संज्ञान लेकर महापौर मोहम्मद फुरकान ने अपने सभी पार्षदों के साथ बैठक की और निर्णय लिया कि ऐसे ग्रह कर को लागू नहीं होने देंगे जिसमें जनता बेहद दुखी हो जाए और वह घर मकान बेचकर सरकार को गृह कर भरे, उनके बच्चे क्या करेगें, परिवार कैसे चलेगा ?
25 अगस्त 2022 को नुमाइश ग्राउंड के कृष्णा अंजलि ओडोटोरियम में विशेष अधिवेशन बुलाया जिसमें नगर आयुक्त गौरांग राठी, महापौर मोहम्मद फुरकान एवं सभी पार्षदों ने अलीगढ़ की जनता पर बोझ एवं बढे हुए गृह कर को समाप्त कर दिया और जनता को 20 परसेंट की भी अतिरिक्त छूट दी जिसमें साफ तौर पर पुराना ही गृह कर अब लोगों को जमा करना होगा अगर किसी व्यक्ति का ग्रह कर बड़ा हुआ आया है तो वह नगर निगम में जाकर आपत्ति लगाकर सही करवा सकता है।
यह इतना बड़ा कार्य करने के लिए महापौर मोहम्मद फुरकान ने सबसे पहले अपने ही विभाग के खिलाफ अलीगढ़ की जनता के हित में एक आंदोलन छेड़ा और अधिकारियों सहित शासन से भी मांग की थी कि कोविड-19 के समय से अलीगढ़ की जनता बेहद परेशान है कारोबार से टूटी हुई है, बेरोजगार है, बेहद परेशान हैं वह इस तरह का बढ़ा हुआ ग्रहकर टैक्स नहीं अदा कर पाएंगे लिहाजा बढ़ाए हुए नए नियम को खत्म किया जाए और अलीगढ़ की जनता को छूट भी दी जाए। अधिवेशन की बैठक में सभी लोगों ने एक राय होकर, एक मत से एक प्रस्ताव पास करके गृह कर के बढ़े हुए नियमों को लागू होने से रोका।
स्वागत समारोह।।
अलीगढ़ की जनता को बेहद राहत देने का कार्य कर रहे महापौर मोहम्मद फुरकान का आज मशहूर शायर एवं जुझारू क्रांतिकारी ईमानदार पार्षद मुशर्रफ मेहजर के नेतृत्व में एवं मुजाहिद रजा की अध्यक्षता में महापौर का स्वागत समारोह अलीगढ़ शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े ही धूमधाम से किया गया।
पहला प्रोग्राम रोरावर में मजहर की कोठी के पास हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने महापौर मोहम्मद फुरकान को हार मालाएं पहनाकर पगड़ी पहनाकर शाल ओढ़ाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही पार्षद मुशर्रफ हुसैन महज़र, मुजाहिद रजा, नदीम खान, फैजान खान आदि लोगों को भी सम्मानित किया गया।
महापौर को सम्मानित करने वालों में रियासत अली साहब डॉ भुट्टो चौहान प्यारे मियां शाहिद बीडीसी अच्छे भाई अतीक चौहान मुन्ना भाई आमिर भाई रियाजुद्दीन मलिक यूसुफ सैफी रहे।
वहीं दूसरा प्रोग्राम वार्ड नं 67
इस्लामनगर शाहजमाल
नफीस अहमद (बॉबी चौहान) साहब के यहां स्वागत इस्लाम नगर के लोगों ने किया, जिसमे मोजूद नसीर चौहान साहब मोहम्मद राशिद चौधरी सलाउद्दीन सैफी साहब मैनुद्दीन नेताजी शमशाद भाई जलाली वाले अशफाक खान इमरान सैफ साहब सनीफ सैफी साहब दानिश भाई फैजान भाई तोहिद भाई लाला भाई चाबी वाले इकबाल भाई जोफ्री वाले हाजी तारिक साहब हाफिज रुखसार अज़हरी साहब लोगों ने महापौर मोहम्मद फुरकान को हार मालाएं पहनाकर एवं शॉल उड़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके द्वारा ग्रह करके ऊपर लिए गए अलीगढ़ की जनता के हित में फैसले की जमकर प्रशंसा की और कहा कि आपने हमेशा अलीगढ़ के जनता के दिल की आज सुनी है और उनकी पक्ष में ही निर्णय लिया है हम सभी आपके साथ हैं।
वहीं तीसरा प्रोग्राम शाह जमाल के
गुड्डू भाई टेंट वालों के यहां हुआ
बट्टन भाई जीशान अली, इलियास भारती,भाई आमिर शकील भाई आदि ने महापौर मोहम्मद फुरकान के कार्यो की जमकर प्रशंसा की और उनके द्वारा लिए गए गृह कर के फैसले को अलीगढ़ की जनता हित में बताया।
उसके बाद चौथा कार्यक्रम जीवनगढ़ में हुआ वहां पर मौजूद कासिम अली शाकिर अली नफीस अहमद डॉ जमील खान सैफ अली रियाज अली आशु पार्षद मनसूर अली अल्लाह राजी गुड्डू निहाल Kasim ali, shakir ali, nafees ahmad, Dr इमरान अली शाकिर अली आदि लोगों ने जीवनगढ़ मैं महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा बनाई गई सड़के देखी और वहां के लोगों ने महापौर को हर मालाएं पहनाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि हम सभी लोग आपके गृहकर के ऊपर लिए गए निर्णय से बेहद खुश हैं और पूरा जीवन भर आप की जमकर तारीफ कर रहा है आपने अलीगढ़ जनता के लिए बहुत कुछ किया है उसी की कड़ी में हमने छोटा सा एक कार्यक्रम रखा है इसमें जिसमें मोहम्मद फुरकान साहब को सम्मानित किया जा रहा है, कार्यक्रम के बाद महापौर ने जीवनगढ़ गली नंबर 5 बगिया गली नंबर 8 मेन रोड जीवनगढ़ का दौरा भी किया, और सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
08/29/2022 08:15 AM


















