Aligarh
अलीगढ़ के ग्रीन पार्क कॉलोनी के निवासियों ने महापौर मोहम्मद फुरकान को बढ़े हुए गृहकर खतम करने पर सम्मानित किया:
अलीगढ़। वार्ड नंबर 78 ग्रीन पार्क कॉलोनी अनूपशहर रोड के लोगों ने आज महापौर मोहम्मद फुरकान के शमशाद मार्केट स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उनके द्वारा अलीगढ़ वासियों के ऊपर शासन व नगर निगम के द्वारा बढ़ाया जा रहा टैक्स को हटवाए जाने एवं पूरे अलीगढ़ में बेहतर विकास करने खास तौर पर क्षेत्र की हजारों सड़कें बनवाने को लेकर श्रीमती शमीम अख्तर के नेतृत्व में प्रोफेसर अख्तर साहब, मोहम्मद फारुख, एसएम आसिफ एवं इलियास आदि लोगों ने महापौर मोहम्मद फुरकान को हार मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
श्रीमती शमीम अख्तर ने कहा कि महापौर मोहम्मद फुरकान साहब ने अलीगढ़ की जनता पर नगर निगम द्वारा एवं शासन द्वारा जो गृहकर बढ़ाया जा रहा था उसको महापौर मोहम्मद फुरकान ने बोर्ड की मीटिंग में एम फैसला लेते हुए समाप्त करके अलीगढ़ वासियों को बहुत बड़ी राहत दी है जिसके कारण अलीगढ़ के सभी लोग खुश है क्योंकि शासन द्वारा नया गृह कर इतना अधिकतम बढ़ा रहे थे कि आम आदमी का जमा करना भी दुश्वार हो जाता और लोग पहले से ही परेशान है कोविड-19 से।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने वार्ड नंबर 78 ग्रीन पार्क कॉलोनी अनूपशहर रोड के निवासीगण श्रीमती शमीम अख्तर, प्रोफेसर अथर साहब, मोहम्मद फारूक, एसएम आसिफ, इलियास आदि लोगों का आभार एवं धन्यवाद दिया और कहा कि वे जनता हित में लगातार ऐसे ही कार्य करते रहेंगे क्योंकि जनता ने उन्हें इसीलिए चुना है वे जनता के ऊपर जुल्म ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे।
08/29/2022 04:31 AM