Aligarh
बढे हुए गृह कर से मुक्ति दिलाए जाने के बाद मुस्ताक नगर के लोगों ने महापौर मोहम्मद फुरकान का किया स्वागत:
अलीगढ़ की जनता के ऊपर शासन की मनमानी महापौर ने नहीं चलने दी, महापौर मोहम्मद फुरकान ने गृह कर के खिलाफ ना केवल एक आंदोलन चलाया बल्कि अपने ही विभाग के खिलाफ इस गंभीर मुद्दे पर अलग राय जनता हित में रखी और प्रशासनिक लड़ाई लड़ते हुए नगर निगम द्वारा कृष्णा अंजलि नुमाइश ग्राउंड में हुए अधिवेशन की बैठक में महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा जनता हित में फैसला लिया गया ।
आज आईटीआई मुस्ताक नगर के लोगों ने समाजसेवी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में महापौर मोहम्मद फुरकान का स्वागत समारोह रखा स्वागत समारोह में स्थानीय लोगों ने महापौर मोहम्मद फुरकान के द्वारा गृह कर के फैसले को लेकर जमकर प्रशंसा की और कहा कि आपने हमेशा जनता हित की लड़ाइयां लड़ी हैं और आप जैसा नेता पूरे अलीगढ़ में कोई नहीं है हम सभी लोग तन मन से आपके साथ हैं और आपका साथ हमेशा देंगे क्योंकि आप ईमानदारी के साथ जनता हित में फैसले लेते हैं किसी के बहकावे में नहीं आते हैं
समाजसेवी मोहम्मद असलम ने कहा कि आज महापौर मोहम्मद फुरकान साहब का स्वागत समारोह मुस्ताक नगर आईटीआई पर रखा जिसमें भारी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे स्वागत समारोह महापौर मोहम्मद फुरकान के द्वारा गृह कर की जीत के साथ साथ उनके द्वारा अलीगढ़ की जनता को दिए गए योगदान एवं सही मायने में डेवलपमेंट विकास करने वाले एक ही शख्स है वह केवल मोहम्मद फुरकान साहब हैं जिन्होंने भाजपा सरकार रहते हुए भी निडर होकर जनता के काम किए और हिंदू मुस्लिम सभी आबादियों में जमकर विकास किया हम सभी उन का तहे दिल से धन्यवाद देते हैं स्वागत समारोह के दौरान बहुजन समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, सरफ़राज भाई, रहिश भाई, टिल्लु भाई, शाहरुख़ भाई, मोहम्मद ज़मील, जूबेदा बेगम, बसिम, आस मोहम्मद, भूरा, समीर, साहिल, आफ़ताब, सुहैल मंसूर, मसूद खां, साउद अली खां, शकील, नदीम आदि मौजूद रहे।
08/27/2022 02:33 PM