Aligarh
स्कूली वैन ओवर ब्रिज पर पलटी, बड़ा हादसा टला:
अलीगढ़ में खतरनाक ढंग से बच्चों को ले जा रहे स्कूली बैन ओवर ब्रिज पर पलट गई. जिससे बच्चों में हाहाकार मच गया. स्कूली वैन पलटने से बच्चे बिलखने लगे. घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जेल रोड ओवरब्रिज की है. घटना में स्कूली बच्चों को कोी गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन वैन का ड्राइवर घायल हो गया ।
दरअसल अल बरकात स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद स्कूली वैन जेल रोड ओवरब्रिज से घर छोड़ने के लिए ले जा रही थी. इसी दौरान अचानक ई-रिक्शा सामने आ गया. स्कूली वैन के अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी पलट गई. वैन में करीब 20 स्कूली बच्चे सवार थे. स्कूली वैन पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई. वहीं वैन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खास बात यह है कि इस दुर्घटना में बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
स्कूली वैन दुर्घटना की खबर सुनकर बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे. और पुलिस को भी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर बच्चों को घर पहुंचाने में मदद की।
08/27/2022 04:09 AM