Aligarh
सड़क निर्माण एवं जलभराव की समस्या से जूझ रहे सर सैयद नगर के लोग: पार्षद ने नगर आयुक्त एवं महापौर के समक्ष रखा मुद्दा।
अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र में सर सैयद नगर के निजामी पुलिया से इकरा कॉलोनी की पुलिया तक सड़क का बुरा हाल हो रहा है सड़क में बड़े गहरे गहरे गड्ढे पाइप लाइन की खुदाई के बाद सड़क में गड्ढे एवं नाला होने के कारण सड़क में गहरा जलभराव होने की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं जिन्होंने नगर निगम के आला अधिकारियों एवं सांसद द्वारा भी कई बार सड़क निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र नगर निगम को दिए, जिस पर महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा संज्ञान लेकर सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृत करते हुए हरी झंडी दे दी गई जिसका निर्माण कार्य किया जाना बाकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य 20 साल पहले हुआ था जो कि सी सी सड़क बनाई गई थी वह आज तक चलती चली आ रही है अब सड़क बेहद खस्ता हालत में है लोगों का निकलना दुश्वार है और इस मुख्य सड़क से ही लोग सबसे ज्यादा आते जाते हैं और स्कूली वाहनों के अलावा बिल्डिंग मटेरियल के ट्रैक्टर ट्रक और साथ ही एंबुलेंस भी भारी तादाद में दिनभर निकलती रहती हैं लोगों ने कहा की सड़क का निर्माण ब्लॉक वाला ना किया जाए वह बिल्कुल भी नहीं चल पाएगा केवल आरसीसी सड़क या फिर तारकोल वाली सड़क ही चल सकती है, स्थानीय निवासी खबर अहमद रिटायर्ड इंजीनियर सिंचाई विभाग ने सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक नक्शे द्वारा इलाके का वाटर लेवल एवं सड़क निर्माण की सही लेवल से अवगत कराते हुए आला अधिकारियों को कई बार लिखा है परंतु सड़क निर्माण नीचा होने की वजह से लोग जलभराव की समस्या से जूझते हैं।
स्थानीय निवासी जस्सू शेरवानी ने बताया कि इकरा कॉलोनी की पुलिया से निजामी पुलिया तक सड़क का बुरा हाल है जलभराव रहता है कई बार शिकायतें भी हैं परंतु आज तक निर्माण चालू नहीं हुआ है आज पार्षद आई हुई हैं और उनके साथ टीम भी मौजूद है जल्द ही निर्माण कार्य कराने की बात कही जा रही है सड़क निर्माण होने से लोगों की समस्याओं का हल हो सकेगा यह मुख्य सड़क है जिससे एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चों की गाड़ियां अधिक निकलते हैं, वहीं स्थानीय निवासी डॉ शारिक अकील ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य ना होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अधिकारियों को जल्द संज्ञान लेकर इस मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कराना चाहिए इस अवसर पर मौजूद स्थानीय पार्षद नफीस शाहीन ने कहा कि उन्होंने आला अधिकारियों से बात की है महापौर को भी अवगत कराया है सड़क निर्माण कार्य जल्द ही चालू होगा और इसी के साथ जकरिया मार्केट से लेकर हमजा कॉलोनी पुलिया तक सड़क निर्माण कार्य कराने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम को आज सड़क की नपाई भी कराई है।
08/26/2022 06:17 PM


















