Aligarh
देश में लगातार ई.डी. और सी.बी.आई. के छापों के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन:
अलीगढ़। देश में लगातार ई.डी. और सी.बी.आई. के छापों के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
पूर्व की केंद्र सरकार एवं वर्तमान की केंद्र सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष के कारण सी.बी.आई. एवं ई.डी का दुरुपयोग कर, देश की बिपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं पर मनगढ़ंत एवं वेबुनियाद आरोप लगाकर झूठे मुकदमों में फसाया जाता रहा है। जिसकारण इन जाँच एजेंसियों को सरकारी तोता की संज्ञा भी दी गई और इन एजेंसियों का दुरुपयोग प्रत्येक सरकार ने किया है इसलिए इनकी जाँच सन्देह के घेरे में रही है। वर्तमान में इसी कड़ी में केंद्र सरकार का नया मौहरा देश में शिक्षा का नया मॉडल देकर हमारे देश के सभी शिक्षा मंत्रियों में अग्रणी माननीय श्री मनीष सिसोदिया जी उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार है । जिन्हें केंद्र सरकार एवं दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में शराब के ठेकों को मनमाने ढंग से उठाकर अनैतिक लाभ प्राप्त करने सम्बंधी आरोप लगाकर तथा सी.बी.आई. एवं अन्य जांच ऐजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें द्वेषपूर्ण मामले में फसकर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जोकि एक लोकतांत्रिक देश में राजनैतिक पार्टियों के लिए ठीक नहीं है भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही कोई पार्टी जाति या धर्म देखकर करना उचित नहीं । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ माँग करती है कि देश में केंद्र सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं के विरुद्ध किए जा रहे विभिन्न जांच ऐजेंसियों के दुरुपयोग को तत्काल ही बंद कराते हुए माननीय श्री मनीष सिसोदिया जी उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के बिरुद्ध की जा रही कार्यवाही को अबिलम्ब समाप्त किया जाए।
08/24/2022 08:21 PM