Aligarh
जन्माष्टमी पर अश्लील डांस; बार-बालाओं ने फ़िल्मी गानों पर लगाए ठुमके, पूजा स्थल बना थिएटर:
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के अलीगढ में श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी के अवसर पर बार बालाओ ने जमकर ठुमके लगाये, भगवान श्री कृष्ण के पंडाल में ही अलीगढ रेलवे के मनोरंजन सदन में भजन संध्या के नाम पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जहाँ पर बार बालाओ ने अश्लील गानों पर ठुमके लगाये और इस दौरान देखने वालों की भीड़ उमड़ी रही. धार्मिक पर्व - त्योहारों की आढ़ में अश्लीलता अब फैसन बनता जा रहा है.बार बालाओं के इन ठुमकों को देखने के दीवाने भी कम नहीं थे. आसपास के इलाकों के लोग इस ऑर्केस्ट्रा को देखने पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हैं. इन वीडियो में देखा जा सकता है कि किस कदर अलीगढ रेलवे के मनोरंजन सदन में भजन संध्या के नाम में खुलेआम अश्लीलता फैलाई गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो-दो बार बाला मंच पर फ़िल्मी गानों पर फूहड़ डांस कर रही हैं. इतना ही नहीं, बार-बालाओं के फूहड़ डांस को देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हैं. यह भीड़ न केवल बार बालाओं के इन ठुमकों का लुत्फ उठा रही है, बल्कि इस रंगीन पल को अपने मोबाइल में भी कैद कर रही है।
08/22/2022 03:29 AM