Aligarh
प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या:
अलीगढ़। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है । यह कहावत आज के जमाने में सही साबित होती नजर आती है । आज के समय में पति पत्नी के बीच जब अवैध संबंध बीच में आ जाते हैं , तो पति पत्नी का संबंध भी बोझ लगने लगता है। इसी बोझ के चलते बहुत से परिवार तबाह हो जाते हैं।
दराअसल मामला थाना इगलास के अंतर्गत का है। जहां कुछ समय पहले देवेंद्र पुत्र विजय का शव पुलिया के नीचे छिन्न भिन्न अवस्था में मिला था । देवेंद्र के भाई ने कोतवाली इगलास में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी, जांच में देवेंद्र की पत्नी एवं उसका प्रेमी नीरज और नीरज के साथी जितेंद्र ने मिलकर देवेंद्र की हत्या करने का खुलासा किया। क्षेत्रअधिकारी इगलास के द्वारा बताया गया कि देवेंद्र की पत्नी कमलेश और उसके प्रेमी के साथी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमलेश का प्रेमी नीरज अभी फरार है। जिसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर छानबीन की जा रही है। क्षेत्रअधिकारी के द्वारा बताया गया कि कमलेश के पति देवेंद्र को जितेंद्र शराब पिलाने के बहाने मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया था। जिसको बंबे पर ले जाकर नीचे गिरा दिया गया एवं उसकी सर कुचल कर हत्या कर दी, हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतक के कपड़े एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
08/20/2022 08:26 PM