Aligarh
तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, स्कूल प्रबंधक अनिल कुमार एवं प्रधानाचार्य ललित मोहन सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ:
अलीगढ़। तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, स्कूल प्रबंधक अनिल कुमार एवं प्रधानाचार्य ललित मोहन सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ, अलीगढ़ पुलिस ने की कार्यवाही, हरदुआगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा धारा 188 153b में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
अलीगढ़ में तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ अराजक छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए . इस मामले में थाना हरदुआगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. वहीं विद्यालय प्रबंध कमेटी भी जांच कर रही है।
अलीगढ़ जिले के कस्बा जलाली के स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज द्वारा आजादी अमृत महोत्सव के उत्साह के दौरान जलाली में कुछ छात्रों ने माहौल खराब करने की कोशिश की.तिरंगा रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए जो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और उसके बाद वायरल होने पर वाकया तूल पकड़ रहा है. हिंदूवादी संगठन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
दरअसल जलाली के SK INTER COLLAGE स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों ने तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यह मामला सुर्खियों में आते ही कालेज प्रशासन सकते में आ गया । अब ऐसे छात्रों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कालेज प्रशासन कर रहा है। 13 अगस्त को एस के इंटर कॉलेज जलाली से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी . इस दौरान कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. जिसका वीडियो छात्रों द्वारा बना लिया गया. अब अलग-अलग बनाए गए वीडियो की जांच कर कॉलेज प्रशासन खुराफाती छात्रों को चिन्हित करने में जुट गया है।
तिरंगा यात्रा के दौरान इस तरह की घटना की जानकारी लोगों को हुई तो यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बन गया। कस्बे के लोगों में ऐसा छात्रों की निंदा की है और इस प्रकरन की हरकत पर लोगों ने खुराफाती मानसिक वाले युवकों कड़ी निंदा की और कहा ऐसे लोगो पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
जोकि पाकिस्तानी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति हैं और उन लोगों को तुरंत से तुरंत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाए और अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा । या मामला अब पुलिस तक भी पहुंच गया है हरदुआगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस वायरल हो रही वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।
08/19/2022 06:56 PM