Aligarh
समस्या का समाधान होते ही मोटरसाइकिल रिक्शा चालकों ने महापौर मोहम्मद फुरकान को धन्यवाद दिया:
अलीगढ़। मोटरसाइकिल रिक्शा चालकों की चालान एवं रजिस्ट्रेशन की समस्याओं को लेकर भारी तादाद में चालकों ने आज शमशाद मार्केट स्थित महापौर कार्यालय पर पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई थी।
महापौर मोहम्मद फुरकान नगर निगम में आज हुए कार्यक्रम मैं से तुरंत अपने कार्यालय पहुंचे और लोगों से मिले और चालकों की रजिस्ट्रेशन एवं चालान की समस्याओं का हल होने पर सभी का धन्यवाद स्वीकारा।
आपको बता दे कि महापौर मोहम्मद फुरकान ने तुरंत एसपी ट्रैफिक एवं आरटीओ अलीगढ़ से बात की थी और कहा कि मोटरसाइकिल रिक्शा चालकों की गंभीर समस्या का हल एवं इन गरीब लोगों के साथ चालान एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर कोई भी गलत कार्य ना होने की बात कही, आरटीओ एवं एसपी ट्रैफिक ने महापौर मोहम्मद फुरकान को पूरा आश्वासन दिया था कि सभी मोटर साइकिल रिक्शा चालकों के साथ अन्याय नहीं होगा सभी मोटरसाइकिल रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे और उनके चालान की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए दुरुस्त किए जाएंगे।
समस्त मोटरसाइकिल रिक्शा चालकों ने आज महापौर मोहम्मद फुरकान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आप हम लोगों की समस्याओं का निदान तुरंत कराते हैं और हम सभी लोग आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे महापौर ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे।
08/17/2022 10:44 AM