Aligarh
कम्पोजिट विद्यालय बिनूपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया 75वाँ स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम: कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका प्रमिला आर्य ने किया
कम्पोजिट विद्यालय बिनूपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया 75वाँ स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम
अलीगढ़,15 अगस्त। विकास क्षेत्र लोधा के अर्न्तगत यूपीएस बिनूपुर कम्पोजिट कक्षा 1 से 8 के प्रांगण में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र के निर्देशन एवं एसएमसी अध्यक्ष राजपालसिंह की अध्यक्षता में 75 वें स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ के द्वारा प्रातः काल प्रभात फेरी के आयोजन के उपरांत देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका प्रमिला आर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान केपीसिंह, निवेदिता वार्ष्णेय,प्रमिला आर्य, रश्मि चौधरी, हिमानी, सुरेंद्रपाल सिंह,पूजा माहौर आदि का सहयोग रहा।
08/15/2022 04:55 PM